मेरा नाम संदीप कुमार यादव है, मै सूरतगढ़ का निवासी हूँ वर्तमान में एक चीनी बहुरास्ट्रीय कंपनी में अभियंता पद पर कार्यरत हूँ, जोकि बीकानेर जिला के कोलायत तहसील के गुड़ा ग्राम में एक बिजली सयंत्र लगा रही है। इस परियोजना का नाम वी एस लीगनाईट पॉवर प्रोजेक्ट है, जो की कोयले के प्रकार लीगनाईट आधारित है जिसकी क्षमता १३५ मेगा वाट है, इस परियोज़ना की खासियत इसका पर्यावरण मित्र होना है। यह राजस्थान की पहली निजी क्षेत्र की लीगनाईट आधारित परियोज़ना है जो की पूर्ण क्षमता पर चल रही है।